Home मुख्य समारोह पूर्वक मनाया जाएगा एलएनएमयू का 45वां स्थापना दिवस। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 2, 2017

समारोह पूर्वक मनाया जाएगा एलएनएमयू का 45वां स्थापना दिवस। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय 45वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है. स्थापना दिवस को यादगार रखने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने तीन दिनों का कार्यक्रम तय किया है. जिसके तहत शिक्षा, खेल, संगीत के कार्यक्रम होना तय है. 5 अगस्त को विश्वविद्यालय का 45वां स्थापना दिवस है और इसके लिए 3 अगस्त से ही  कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पहली बार राज लाइब्रेरी में प्रदर्शनी रखा गया है. तीन दिनों तक आम लोग इस राज लाइब्रेरी को देख सकेंगे. वहीं शैक्षणिक  उत्कृष्टता विषय पर कार्यशाला वाणिज्य एवं प्रबंधन भवन में रखा गया है. जिसमे वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सैयद मुमताजउद्दीन बीज भाषण करेंगे. वहीं इस कार्यक्रम में मधेपुरा विश्वविद्यालयके कुलपति प्रो. अवध किशोर राय मौजूद रहेंगे और शाम में डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में महिला फुटबॉल मैच का आयोजन होगा. वहीं 4 अगस्त को मुफ्त जांच स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा और विश्वविद्यालय चौरंगी पर नुक्कड़-नाटक और शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और स्थापना दिवस 5 अगस्त को सुबह से ही कार्यक्रम रखे गए हैं. जिसके तहत परिसर में अवस्थित महापुरूषों के प्रतिमाओं पर मार्ल्यापण, प्रभातफेरी, भजन, स्थापना दिवस संगोष्ठी ओर संगीत संध्या का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में उच्च शिक्षा के निदेशक डॉ. खुर्शीद मिर्जा, रूषा के उपाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर झा भी शामिल होंगे. सनद रहे कि पहली बार स्थापना दिवस कार्यक्रम को तीन दिवसीय  किया जा रहा है.

Share

Leave a Reply