
रालोसपा ने किया प्रदेश महासचिव का नागरिक अभिनन्दन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केवटी में रालोसपा के नवमनोनीत प्रदेश महासचिव यदुवीर कुशवाहा का केवटी प्रखंड के नयागांव में नागरिक अभिनंदन किया गया । पार्टी के प्रखंडध्यक्ष रमण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित अभिनंदन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यदुवीर कुशवाहा के मनोनयन से पार्टी को जुझारू स्वरूप दिया दिया जा सकेगा । वे ऐसे नेता है जो आमलोगों की समस्याओं को समझते है और उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष करते आ रहे है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने ऐसे लोगों को पार्टी में सम्मान देकर आम कार्यकर्ताओं की भावना का आदर किया है । मौके पर जिला कुशवाहा महासंघ के अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता श्यामसुंदर सिंह , लोजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, जदयू के मो.फहीम अहमद, सीताराम सिंह, रामऔतार यादव , ललित कुमार पासवान, संतोष मिश्र, श्रवण कुमार यादव, योगी पासवान, ओमप्रकाश यादव, सोनू कुमार, नागेश्वर पासवान, कमलनाथ मिश्र, लाल दास समेत कई ने विचार रखा । इस मौके पर राजद व कांग्रेस के आघा दर्जन कार्यकर्ता अपने – अपने पार्टी से इस्तीफा देकर रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की।

