Home मुख्य शराबी पति को पत्नी ने भेजा जेल। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 2, 2017

शराबी पति को पत्नी ने भेजा जेल। Voice of Darbhanga

 

सिंहवाड़ा: थाना क्षेत्र के भपुरा गांव से स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर जगदेव साह को एक बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में शराबी के पत्नी  उर्मिला देवी के आवेदन पर स्थानीय थाना में FIR दर्ज किया गया है। आवेदन में उर्मिला देवी ने कहा है कि उसके पति बराबर कहीं न कहीं से शराब ला कर पीते हैं और उनके साथ बराबर मारपीट करते हैं। शराब पीते समय पुलिस को उर्मिला देवी ने उसकी तत्क्षण सूचना दी और मौके पर आकर पुलिस ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया! वहीं गिरफ्तार जगदेव साह का कहना था कि प्रॉपर्टी के झगड़े के कारण उसकी पत्नी ने जानबूझकर मेरे अटैची में शराब रखकर फंसाया है।

Share

Leave a Reply