
जदयू मंत्री के स्वागत बैनर में भाजपा एवं लोजपा मौजूद पर माँझी-कुशवाहा गायब! Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार
महागठबन्धन टूटने के बाद बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनी और दरभंगा से एकमात्र मंत्री जदयू विधायक मदन सहनी बने। पर मंत्री श्री सहनी के स्वागत बैनर को लेकर एनडीए में आपसी माहौल फिर गर्माने की संभावना है। जदयू के तरफ से शहर में लगाये बड़े बड़े होर्डिंग्स में जदयू के साथ भाजपा नेता एवं लोजपा सुप्रीमो की तस्वीर तो है, पर हम के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी एवं रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा की कही तस्वीर नही है। इसको लेकर रालोसपा नेताओं में खासकर नाराजगी देखी जा रही है। दबे जुबान रालोसपा नेताओं ने इसे गठबन्धन धर्म का अपमान तक बताया। उनका कहना था कि जब लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान की तस्वीर है तो उनके नेता की क्यों नही। दो विधायक लोजपा के हैं तो दो विधायक रालोसपा के भी हैं। पार्लियामेंट में तो नितीश के दो जबकि रालोसपा के तीन सांसद हैं। फिर भी उनके नेता को दरकिनार करना बहुत बड़ी बात है।
कुछ ऐसी की प्रतिक्रिया हम नेताओं की भी है। हलाँकि इस मुद्दे पर गठबन्धन के कारण कोई भी सार्वजनिक बयान देने से बचते नजर आये, परन्तु पार्टी मीटिंग में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का नाम जरूर बोले।
अब देखना है कि यह पोस्टर में रालोसपा एवं हम सुप्रीमो का तस्वीर न देना को जदयू नेता मानवीय भूल बताते हुए क्षमा मांगते हैं या फिर सोची समझी योजना के तहत हटाया गया और इसलिए इस मामले को अनसुना कर देते हैं।

