Home मुख्य सिम्मी के न्याय के लिए एक बार फिर सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 3, 2017

सिम्मी के न्याय के लिए एक बार फिर सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: गुरूवार को दरभंगा के लहेरियासराय टावर पर सिम्मी के न्यायिक जांच के परिणाम देरी के लिए और जल्द से जल्द हत्यारों को फांसी दिलालवाने के मांग को लेकर लहेरियासराय से बेता की ओर जानी वाली सड़क पर टायर जलाकर संयुक्त छात्र संगठन एवं एनएसयूआई ने घंटो सड़क जाम किया। दोनार से आने वाली गाड़ी का आवाजाही घंटो ठप्प रहा, प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन सिम्मी के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी दिलवाने की मांग कर रही थी। आपको बता दे कि कल बुधवार को दरभंगा पुलिस प्रेस वार्ता में सिम्मी के हत्यारों का खुलासा दो दिन के अंदर होने की बात बताई थी। जिसके वाबजूद राहुल राज एवं त्रिभुवन के अध्यक्षता में सड़क जाम का आवाहन किया गया। सड़क जाम कर रहे छात्र संगठन दरभंगा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।  घंटो जाम के बाद दरभंगा पुलिस ने आकर प्रदर्शनकारियो को समझा बुझाकर जाम को खत्म करवाया ।

Share

Leave a Reply