Home मुख्य नवनिर्मित घाटों का विधायक ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 3, 2017

नवनिर्मित घाटों का विधायक ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga

 

जाले : मूसलाधार बारिश के के बाबजूद अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत, विधायक जीवेश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के  मस्सा पंचायत के धनकौल काली मन्दिर  पोखर में घाट  एवं बसंत पंचायत के  धोबीयाही पोखर में नवनिर्मित पोखर घाट जो  साढ़ेसात लाख की लागत से तैयार पोखर घाट का समारोह पूर्वक उद्घाटन स्थानीय विधायक  ने गुरुवार को किया. इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते  हुए  विधायक श्री जीवेश कुमार ने कहा कि उनके द्वारा चलाए जा रहे कर्यक्रम,  “विधायक आपके द्वार “कार्यक्रम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आपका कोई भी समस्या हो आप सिर्फ एक फोन से सूचना देकर, हमे अपने द्वार, बुलाकर कर समस्या से अवगत करा सकते है,हम आपको विश्वास दिलाते है कि आपके समस्या का समाधान निश्चितरूपसे करेंगे. राज्य के सत्ता में आई नई एन0डी0ए0 सरकार द्वारा, आनेवाले समय में विकाश कार्य उम्मीदों से ज्यादा रफ्तार पकड़ेगी. समाज में अब सभी लोगो के सहयोग से ही विकाश कार्य को गति मिलेगी. उन्होंने अपने सभी कार्यकर्त्ता को व संगठन के साथियो को निर्देश दिया की. आगे से सभी कर्यक्रम में एन0डी0ए0 के सभी साथियों की सूचना सम्प्रेषित किया जाय. जिससे उन्हें भी क्षेत्र विकास योजनाओं में भागीदारी सुनिश्चित कराई जाय. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जाले मण्डल अध्यक्ष विनय कुमार झा द्वारा किया गया. वही मौके पर बिपिन कुमार पाठक, पंचायत के अध्यक्ष बालेश्वर साह, पवन झा, विक्की ठाकुर, कमतौल मंडल अध्यक्ष अजित कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पिंटू कुमार झा, सत्यनारायण सिंह, विनय कुमार सिंह,राधे श्याम ठाकुर,  मुखिया उपेंद्र महतो, आदि मौजूद थे. मंच संचालन भूषन कुमार कुशवाहा ने किया.

Share

Leave a Reply