Home मुख्य आयुक्त कार्यालय में कालाजार उन्मूलन को लेकर प्रमंडलीय स्तर की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 3, 2017

आयुक्त कार्यालय में कालाजार उन्मूलन को लेकर प्रमंडलीय स्तर की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : प्रमंडलीय आयुक्त आर.के खंडेलवाल की अध्यक्षता में कालाजार उन्मूलन से संबंधित बैठक प्रमंडलीय सभागार में आहुत की गई. इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त ने बिहार सरकार के वरीय सलाहकार केयर के.वी जयशंकर और केयर डा. हेमंत का स्वागत करते हुए कहा कि आज की बैठक में लिए गए निर्णय को पूरे प्रमंडल में तेजी से लागू किया जाएगा और कालाजार का सफाया प्रमंडल से किया जाएगा. केयर के प्रतिनिधि ने बताया कि दरभंगा जिले के 18 में से 17 प्रखंड के कुछ क्षेत्र कालाजार से प्रभावित है. जिनमे 113 कालाजार पीड़ितों की पहचान जून 17 तक किया गया है. मधुबनी जिले के 21 प्रखंड में से 21 प्रखंड प्रभावित हैं. समस्तीपुर जिले में 20 प्रखंडों में से 61 कालाजार मरीजों की पहचान की गई है. वहीं केयर के विजय शंकर ने बताया कि कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम सरकार के प्राथमिकताओं में से एक है. इसके लिए जिलाधिकारी सिविल सर्जन को अपने-अपने जिलों में सघन अनुश्रवण किए जाने की आवश्यकता है. इस काम के लिए आशा कार्यकर्ताओं की महत्ता सबसे अधिक है. बैठक में दवाओं के रख-रखाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में प्रमंडल के तीनों जिले दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर के जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply