Home मुख्य अज्ञात महिला का शव मिलने पर पुलिस को थानाक्षेत्र निर्धारित करने में लगे तीन घण्टे! Voice of Darbhanga
मुख्य - August 3, 2017

अज्ञात महिला का शव मिलने पर पुलिस को थानाक्षेत्र निर्धारित करने में लगे तीन घण्टे! Voice of Darbhanga

 

सिंहवाड़ा: स्थानीय थाना क्षेत्र   सनहपुर पंचायत के बिदौली गांव में बिदौली -कलवारा हाट की सुनसान सड़क महादेव स्थान के निकट सड़क निर्माण में बने गड्ढे में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है की गांव की कुछ महिलाएं घास करने गई थी । उनकी नज़र गड्ढे एंव घास में छिपी लाश पर पड़ी शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष एस के गुप्ता एंव कमतौल इंस्पेक्टर अजय कुमार झा थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। दोनों थाना की पुलिस करीब तीन घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही मामला किस थाना क्षेत्र का है। मुखिया अमृत कुमार चौरसिया भी नही बता पा रहे थे। अंत मे बुज़ुर्गों एंव कर्मचारी के बताने पर के उक्त जगह सनहपुर पंचायत के बिदौली गांव में है। तब सिंहवाड़ा थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजने की प्रकिया की। हलाँकि कमतौल थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने सीमा विवाद की बात से इंकार करते हुए कहा कि शव की हालत बहुत बुरी थी और इसे उठाने की व्यवस्था में समय लग गया। महिला का शव सड़ना शुरू हो गया है एवं लाश से बहुत बदबू आ रही थी एंव गर्दन का पिछला हिस्सा सड़ चुका है। त्वचा जगह – जगह से सड़ कर सफेद पड़ गई है जिससे लाश को पहचानने में कठिनाई हो रही है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष ने बताया के प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है हो सकता है हत्या कहीं और कर शव को फेंक दिया गया हो। ग्रामीणो ने बताया की सोमवारी के अवसर पर महादेव स्थान में मेला लगता है जिसमे श्रद्धालु दूर दराज से आते है शायद अपराधी ने उसी का फायदा उठा कर शव ठिकाने लगा दिया हो। पुलिस मामले के उद्भेदन में प्रयासरत है एंव लाश की पहचान के बाद ही आगे की कार्यवाई में तेज़ी आएगी।

Share

Leave a Reply