
अवैध देशी शराब कारोबार की चल रही भट्ठी का भंडाफोड़, चार धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थानाक्षेत्र में रामसल्ला में पुलिस ने अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसपी दिलनवाज अहमद की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार की देर रात रमसला गांव में छापेमारी की गई. छापेमारी में देशी शराब की भठ्ठी ध्वस्त की गई. वहीं से पुलिस ने पांच लीटर देशी शराब, एक सौ लीटर अर्द्धनिर्मित देशी शराब, गैस चुल्हा, छोटा गैस सिलेंडर, दारू चुलाने की मशीन, अल्युमिनियम का बर्तन, डालडा का टीन व एक बाइक के साथ चार कारोबारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारी में केवटी के महेशपट्टी निवासी रामा पासवान के बेटे सुकुल कुमार, रामसजीवन यादव के बेटे समल कुमार, केवटी के पीठो के विश्वनाथ पासवान के बेटे रमेश पासवान व लालबाबू पासवान के बेटे विक्रमा कुमार शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार कारोबारियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सभी को जेल भेज दिया है. एसएसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि शराब कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी.

