
काँग्रेस मुक्त भारत केलिए राहुल गांधी की हत्या करवाना चाहते हैं मोदी और शाह: काँग्रेस। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल लेने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के ऊपर बीजेपी और संघ नेताओं द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिसके विरोध में आज शनिवार को लहेरियासराय टॉवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटना बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सोची समझी साजिश है। प्रदेश प्रतिनिधि प.रामनारायण झा ने कहा कि मोदी और शाह कांग्रेस मुक्त करने के लिये राहुल गांधी जी की हत्या करना चाहते हैं। इस तरह की राजनीति से भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर ठेस पहुंची है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है। जिला प्रवक्ता मो.असलम, उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी,रेयाज अली खान,महासचिव दिनेश्वर राय,परमानंद झा,ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष के नेताओं पर देश की सभी स्वतंत्र एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके बदनाम और परेशान कर रही है। जिससे देश की राजनीति का स्तर काफ़ी गिर गई है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध पूरे जोरदार तरीके से करेगी। वहीं इस कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस सहित एनएसयूआइ के नेताओं ने भी भाग लिया। जिसमे जिला युवा अध्यक्ष रामकुमार झा,बबलू व प्रदेश युवा नेता रातिकान्त झा,डॉ. खोदादाद व तनवीर अनवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 135 वर्ष का इतिहास रहा है। कांग्रेस ने अंग्रेजों से देश को आज़ाद कराया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में विपक्ष के नेताओं को पूरा सम्मान दिया। देश की जनता बीजेपी की घटिया राजनीति को देख रही है। इस मौके पर,उपाध्यक्ष मनोज झा,एहशान सिद्दीकी, प्रखंड अध्यक्ष, उदित नारायण चौधरी, पलटन मुखिया,शेखर सुमन झा, विजय कुमार सिंह,कृष्ण मोहन चौधरी, जयंत झा,हशमत अली,पिंकू गिरी,राजकुमार पासवान, एनएसयूआई अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार, अजय कुमार यादव, नवीन कुमार चौधरी, राहुल झा,दीपक कुमार दीपांशु, मो. परवेज, मो.मेराज़, सुमित मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा, शुशील सिंह, राकेश पांडे आदि ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

