Home मुख्य चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने केक काटकर मनाया कृषि मंत्री प्रेम कुमार का जन्मदिन। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 5, 2017

चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने केक काटकर मनाया कृषि मंत्री प्रेम कुमार का जन्मदिन। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा युवा मोर्चा के दरभंगा इकाई की ओर से शनिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के 62वें जन्मदिन को बहुत धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दरभंगा जिला अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में जिला युवाध्यक्ष रवि चन्द्रवंशी ने भी अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष। बिरेन्द्र कुमार रहे। जिला महामन्त्री सहित अनेकों कार्यकर्त्ता की मौजूदगी में केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।

Share

Leave a Reply