Home मुख्य नदी किनारे खोदे गये गड्ढे में नहाने दौरान डूबे पांच बच्चे। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 5, 2017

नदी किनारे खोदे गये गड्ढे में नहाने दौरान डूबे पांच बच्चे। Voice of Darbhanga

 

कमतौल : कमतौल थानाक्षेत्र के माधोपट्टी गांव के खजुरवाड़ा टोले में आज एक गढ्ढे में डूबने से पांच बच्चे की मौत हो गई. इस खबर पूरे पंचायत में कोहराम मच गया. लोग घटनास्थल की ओर दौरे और वहां जाकर डूबे हुए बच्चों को निकाला, लेकिन तब तक सभी बच्चे की मौत हो चुकी थी. बच्चे क्रिकेट खेल कर स्रान करने के लिए खिरोई नदी में जेसीबी से खोदे गए गढ्ढा में गये, लेकिन वहां एक बच्चा डूबने लगा. उसे बचाने में पांचों बच्चों की मौत हो गई. सभी मृतक खजुरवाड़ा के ही हैं. मृतको में 16 वर्षिय मो. कामिल उमर, 15 वर्षिय मो. मुमशाद, 15 वर्षिय मो. साने इलाही उर्फ चांद, 15 वर्षिय मो. कैफ हसन और 14 वर्षिय जमाल हसन शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद, बीडीओ तौकीर हाश्मी, सीओ संतोष कुमार सुमन, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को सांत्वना दी और पंचनामा बनाकर परिजनो को शव सौंप दिया. वहीं अंचल अधिकारी ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये का चेक प्रदान किया. घटना लगभग दो से तीन बजे दिन की बतायी जाती है।

Share

Leave a Reply