
सीपीएम का माँगो के समर्थन में एकदिवसीय धरना। Voice of Darbhanga

जाले : जबतक भूखा इंसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा के जोरदार नारों के बीच माकपा अंचल परिषद जाले द्वारा शनिवार को अंचलमंत्री नथुनी कुमार झा के अध्यक्षता में प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के समक्ष 9 सूत्री माँगो के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया. इनकी प्रमुख माँगो में लम्बित सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान अबिलम्ब किए जाने, कबीर अंत्येष्टि योजना, कन्या विवाह योजना, पारिवारिक लाभ योजना आदि के 2 वर्षों से अधिक लम्बित आवेदनों का निष्पादन किया जाय. मनरेगा योजनाओ में मजदूरों के बकाया राशि का भुगतान एवं काम दिया जाय. इंदिरा आवास में भष्ट्राचार पर रोक लगाने व लाभुक के बकाया दूसरे किस्त का भुगतान अबिलम्ब किया जाय, समेत अन्यान्य, मांगे शमिल है. धरना प्रदर्शन के बाद हुई सभा को माकपा के जिलामंत्री अविनाश ठाकुर, खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री दिलीप भगत अंचल मंत्री विश्वनाथ लाल दास, नरेंद्र मण्डल, अरुण पासवान, नथुनी कुमार झा, राम प्रताप कहार आदि ने संबोधित किया. अपने मांगो से संबन्धित मांगपत्र बीडीओ रागनी साहू को समर्पित किया.

