
नौ सूत्री मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के आह्वान पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ दरभंगा द्वारा लहेरियासराय धरना स्थल पर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा की अध्यक्षता में अपने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया मौके पर संघ के प्रधान सचिव रामनारायण मंडल ने 9 सूत्री मांगों के समर्थन में विस्तृत चर्चा किया. श्री मंडल ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू किया जाए एवं 1 जनवरी 2016 से सभी नियोजित एवं नियमित शिक्षकों को सप्तम वेतन आयोग का लाभ दिया जाए. नियोजित शिक्षकों के सेवाशर्त नियमावली अविलंब प्रकाशन किया जाय. नियोजित शिक्षकों को भी नियमित की तरह प्रोन्नति का लाभ दिया जाए सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद का सृजन करने तथा पदस्थापना किया जाए सभी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से विमुक्त करने संबंधी अन्य मांगों को सरकार जल्द पूरा करें. संघ जिलाध्यक्ष संजय झा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सरकार के तानाशाही रवैया का विरोध करते हुए शिक्षकों के समान सम्मान की रक्षा करते हुए यथोचित फैसला लेने का मन किया मौके पर विनोद कुमार ठाकुर, रत्नेश्वर मंडल, शिवजी मंडल, मिथिलेश सिंह, रामदुलारी कुमारी, मनोज कुमार, संजीव कुमार मिश्र, श्यामानंद आजाद, कारी पासवान, कैलाश चौपाल, पुलिस कुमार, धर्म नाथ मिश्र, राम नरेश यादव, मो. अल्लाह साबरी आदि मौजूद थे.

