Home मुख्य 9 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर जनाधिकार छात्र परिषद की बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 5, 2017

9 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर जनाधिकार छात्र परिषद की बैठक। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा:शनिवार  को जन अधिकार छात्र परिषद  के प्रदेश महासचिव शुभम सिंह के आवास पर जन अधिकार छात्र परिषद की एक दिवसीय बैठक आहूत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 9 अगस्त 2017 को जन अधिकार पार्टी का छात्र क्रांति संवाद कार्यक्रम पटना श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में जाप के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में  ऐतिहासिक बनाने को लेकर किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव शुभम्  सिंह ने कहा कि जिस तरह से अंग्रेजो के खिलाफ महात्मा गांधी ने छात्र क्रांति का बिगुल फूंके थे, ठीक उसी तरह जाप संरक्षक पप्पू यादव के नेतृत्व में बिहार से भ्रष्टाचार, छात्रों के साथ हो रहे अन्याय, कुशासन और बिहार के 11 करोड़ जनता के जनादेश के विरुद्ध चल रहे राजनीति के खिलाफ 9 अगस्त को बिगुल फूंका जाएगा।

जन अधिकार युवा परिषद के रविशंकर पूर्वे ने कहा कि आज के राजनीतिक परिदृश्य में पप्पू यादव जैसा नेता अपवाद के रूप में माने जाते हैं, चूँकि हर पार्टी के नेता सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने में लगे हुए हैं,  वहीं पप्पू यादव  जनता की सेवा में इस तरह से समर्पित है जैसे बहुत बड़े अन्याय के खिलाफ एक मसीहा का जन्म होता है। छात्र परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य कुमार श्रीवास्तव उर्फ बिट्टू ने कहा कि जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव शुभम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र दरभंगा से पटना के लिए कुच करेंगे।

जन अधिकार छात्र परिषद के जिला महासचिव श्याम सहनी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को छात्रों के भविष्य का कोई चिंता नहीं है जिस तरह से लगातार बीएसएससी घोटाला, टॉपर घोटाला, इंटरमीडिएट घोटाला और बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट से साफ जाहिर होता है कि बिहार सरकार की शिक्षा नीति, जीरो टॉलरेंस और सात निश्चय सिर्फ ढकोसला है।इस परिस्थिति में बिहार के छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित माननीय सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में छात्रो को  छात्र क्रांति संवाद कार्यक्रम में आगे  आना चाहिए।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमार यादव ,प्रदेश सचिव सह जिला मीडिया प्रभारी केशव सिंह, प्रदेश सचिव कुणाल वर्मा ,प्रदेश महासचिव डॉक्टर सुरेंद्र कुमार, पारस कुमार गुप्ता, रौशन कुमार, लाल बाबू यादव, राम नारायण यादव उर्फ चंदन यादव, कमल कुमार चौधरी, अरुण कुमार यादव, श्याम कुमार यादव सहित दर्जनों लोग बैठक में उपस्थित हुए।

Share

Leave a Reply