
पूर्व मुखिया से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: थानाक्षेत्र के सिंघवाड़ा उत्तरी के पूर्व मुखिया एंव ईंट भट्ठा मालिक प्रभाष कुमार झा ने थाना में एक आवेदन दिया है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि तीस जुलाई को उनके मुंशी महेश ठाकुर ने पूर्व में दिए गए ईंट की बकाया राशि देने के लिए उनके गांव के ही राजेश भगत को फोन किया और पैसे की मांग की। इस बात पर राजेश भगत ने कुछ दिनों की मोहलत मांग ली। सिंहवाड़ा पेट्रोल पंप के पास मुंशी की दुकान है। फोन पर बात होने के बाद राजेश भगत मुंशी की दुकान पर आकर श्री झा का नाम लेकर गाली-गलौच करने लगा। मुंशी के फोन करने पर श्री झा वहां पहुंचे तो राजेश भगत एंव उसके पिता अयोधि भगत तथा चचेरे भाई शंकर भगत, बैजनाथ भगत एंव लालबाबू भगत उनसे गाली-गलौच करने लगे उनमे कुछ लोगों के पास लोहे की रॉड एंव छुरा भी था जिसको वह लोग भांजने लगे और उनके साथ मारपीट कर जेब से 32500 रुपये तथा गले से दो भर सोने का चैन निकाल लिया। लोगों के बीच बचाव करने से मामला गंभीर होने से बच गया। समाज के लोगों द्वारा मामले को आपसी सहमती से समझौता करने का प्रयास किया गया। मगर बात नही बनी। इसलिए उन्होंने थाने पर आवेदन दिया है। यहां बताते चले के दोनों पक्षों में पूर्व के मामले को लेकर मनमुटाव चल रहा था!थानाध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता ने बताया की मामले को लेकर कांड संख्या 143/17 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

