
Home मुख्य 15 दिन के भीतर एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी करते हुए चोरो ने पर्ची छोड़ पुलिस को दी चुनौती! Voice of Darbhanga
15 दिन के भीतर एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी करते हुए चोरो ने पर्ची छोड़ पुलिस को दी चुनौती! Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बाबूसाहेब कॉलोनी स्थित नाईस डॉट कॉम नामक एक मोबाइल दुकान में शुक्रवार की रात दरवाजा को रॉड से उखाड़कर चोरो द्वारा चोरी का मामला सामने आया है। संचालक ध्रुव कुमार झा ने बताया कि इससे पूर्व भी उनके दुकान में गत 21 जलाई की रात चोरी हुई थी जिसकी सूचना थाना को दी गयी थी। पर चौकीदार की पहरेदारी नही होने से घटना नही रुकी और फिर दुबारा घट गई। श्री झा ने बताया कि इस बार चोरो ने एक पर्ची भी पुलिस केलिए लिख कर छोड़ा है जिसमे लिखा हुआ है “गुड बाय दोस्त, मैं तुम्हारा दोस्त, पहचान सकोगे तो पहचान लो” ।
इस तरह चोरी की घटना और पर्ची लिख छोड़ना कहीं न कहीं पुलिस को चुनौती देने वाला अंदाज है और यदि अब भी पुलिस जल्द इस चोर को नही पकड़ पाती तो निश्चित रूप से सन्देश जाएगा कि चोरो के सामने पुलिस पस्त है।

