
आरटीआई के खुलासे में हवा हवाई निकला दरभंगा से जल्द हवाई यात्रा शुरू होने का दावा! Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट को आम लोगों के लिए शुरू करने की मांग कई वर्षों से हो रहा हैं इस बाबत लोगों में कई बार उम्मीद भी जगी तो कई टूटी भी। अभी पिछले महीने मीडिया और नेताओं ने तो ऐसा माहौल बनाया कि जैसे अब तब में हवाई यात्रा दरभंगा से शुरू होने वाली है। लेकिन आरटीआई के एक खुलासे ने दरभंगा एयरपोर्ट शुरू होने का सपना देखने वालों को फिर जोरदार झटका दिया है। यानि इस खुलासे के बाद एकबार फिर उत्तर बिहार के लोगों की उम्मीद का दीया बुझता दिखाई दे रहा है। पिछले महीने देश के बड़े -बड़े दैनिक अखबार और न्यूज़ पोर्टल ने अपने खबर के माध्यम से जो खुशियां उत्तर बिहार के लोगों को दिखाए थे वो महीने भर के भीतर ही धराशाही हो गया हैं।
आरटीआई कार्यकर्त्ता धैर्यकांत मिश्रा द्वारा दरभंगा एयरपोर्ट शुरू होने की पुख़्ता जानकारी के लिए सुचना का अधिकार के तहत एक पिछले महीने 15 जुलाई 2017 को एक आरटीआई फाइल किया गया जिनमें उन्होंने चार प्रश्न पूछा जिसका जवाब 27 जुलाई की तारीख में विभाग द्वारा दिया गया है। पहला प्रश्न, क्या सरकार की कोई योजना है कि बिहार के दरभंगा में एयरपोर्ट खोला जाय या हवाई यात्रा शुरू की जाय ? तो जबाब में यह कहा गया है कि बिहार सरकार के आग्रह पर एयरपोर्ट ऑथोरिटी इसके संभावना पर विचार कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी है, जिसपे अब सरकार को कार्यवाही करनी है लेकिन अभी तक सरकार के ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है. यानि रिपोर्ट सकारात्मक नहीं रही है अगर सकारात्मक होती तो अब तक राज्य सरकार और एविएशन मंत्रालय के साथ एमओयू साइन हो गया होता।
श्री मिश्रा ने जब इस संबंध में दूसरा प्रश्न पूछा, कि क्या कोई मीटिंग या एग्रीमेंट बिहार सरकार और एविएशन मिनिस्टर के साथ हुआ है ? तो जबाब मिला, ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यानी अब तक जो विभिन्न अख़बार और न्यूज़ पोर्टल के द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर के दावे किए जा रहे थे शायद वे सब झूठे थे।
फिर उन्होंने तीसरा प्रश्न पूछा, क्या सरकार का कोई योजना है भविष्य में पटना के अलावे और दो एयरपोर्ट खोलने का ? तो जबाब मिला, एयरपोर्ट अथॉरिटी एक सामान्य प्रक्रिया के तहत वर्तमान और नए एयरपोर्ट के विकास के लिए लगातार प्रयास करती है जो कि भूमि उपलब्धता, ट्रैफिक की मांग, क्रियान्वयन के जरूरत और सुविधा पर निर्भर करता हैं। वैसे, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने पूर्णियां में एविएशन एन्क्लेव और रक्सौल में एयरपोर्ट के विकास के लिए बिहार सरकार से जमीन की मांग की है. यानि दरभंगा एयरपोर्ट के लिए कोई विचार नहीं है।
चौथे प्रश्न में इन्होंने पूछा, दरभंगा के सांसद ने इस संदर्भ में एविएशन मंत्रालय को कितनी पत्र लिखे हैं और मिले ? तो जबाब मिला, माननीय सांसद ने क्रियान्वित करने के लिए दो बार 8 अप्रैल 2014 और 11 अप्रैल 2017 पत्र लिखे हैं। यानि जबाब में साफ़ ज़ाहिर है कि वे मिले नहीं है। अब सवाल उठता है कि इस तरह का माहौल फिर क्यों बनाया गया, क्या जनता का मन रखने केलिए मात्र!

