
सात निश्चय को लेकर सिंघवाड़ा में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं एंव संगठन की मजबूती को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक सिंहवाड़ा जदयू कार्यालय में हुई!प्रखण्ड अध्यक्ष पप्पू चौधरी की अध्यक्षता एंव युवा अध्यक्ष शाहनवाज़ बाबर के संचालन में हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाउपाध्यक्ष भुवन राय ने भाजपा के सहयोग से बनी नई सरकार को शुभकानाएं दी एंव नीतीश के फैसले को सही ठहराया!उप प्रमुख साजिद मुज़फ्फर बबलू ने संगठन की मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर मीटींग की बात कही वही पैक्स अध्यक्ष एहतेशाम रिज़वी ने सात निश्चय योजना की चर्चा गांव-गांव तक पहुंचाने की बात पर जोर दिया बैठक को महासचिव मेराज़ अली ,अल्पसंख्यक अध्यक्ष सरफ़राज़ अहमद, भाग्यनारायन झा आदि ने भी संबोधित किया!मौके पर कपालेश्वर चौपाल,रामसूरज राउत,विजय भगत,सुरेश यादव, सत्यनारायण प्रसाद, नीलाम्बर मिश्र, सुनील राम, धुर कमती, बिट्टू झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे!

