Home मुख्य रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 6, 2017

रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित शिवधारा चौक पर रविवार को एक धार्मिक स्थल के रास्ता को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव हो गया। रास्ता पर गेट लगाने को लेकर दोनों ओर से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक लाठी व तलवार लेकर सड़क पर उतर गए। आक्रोशित एक पक्ष के लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। लेकिन, सूचना मिलते ही मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने बल के सहारे दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ दिया। कुछ ही देर विश्वविद्यालय व नगर थानाध्यक्ष क्रमश: अजित कुमार व सीताराम प्रसाद दल-बल के साथ पहुंच गए। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। घटना की गंभरिता को देखते हुए एएसपी दिलनवाज अहमद, सदर एसडीओ डॉ. गजेन्द्र प्रसाद सिंह, दंगा नियंत्रण दस्ता प्रभारी जर्नाधन शर्मा भारी मात्रा में फोर्स लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल का उपयोग कर सभी लोगों को खदेड़ दिया। बाद में दोनों पक्षों के लेागों को आपस बैठाकर समझौता कराया गया। सहमति बनने के बाद निर्माण कार्य में फिर से हाथ लगा दिया गया।

Share

Leave a Reply