Home मुख्य चोरी का बिजली पोल ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने एनएच पर पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 6, 2017

चोरी का बिजली पोल ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने एनएच पर पकड़ा। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: मब्बी ओपी क्षेत्र स्थित सोभन पुल के पास पुलिस ने चोरी के बिजली पोल लदे एक ट्रक को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि जिले में विद्युतीकरण योजना के प्रोजेक्ट टू के तहत चल रहे कार्यों को लेकर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव में लोहे का रेल बिजली पोल को स्टॉक कर रखा गया था। लेकिन, कई बार बिजली पोल की चोरी कर ली गई। इस बात को लेकर कार्य एजेंसी बजाज इलेक्ट्रॅानिक लि. के प्रोजेक्ट मनेजर अनिमेश भट्टाचार्य सतर्क थे। उन्हें सूचना मिली की चोर पोल को क्रेन से उठाकर ट्रक पर लाद रहे है। उनकी सूचना पर एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने ट्रक का पीछा कर फोरलेन स्थित सोभन के पास पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक एचपी12एच – 1488 को जब्त कर 40 बिजली रेल पोल बरामद कर लिया। गिरफ्त में आया एक लखवीर ¨सह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नालागढ़ थाना क्षेत्र स्थित कलासी कला गांव निवासी गुरनेल ¨सह का पुत्र है। जबकि, दुसरा रमेश लाल पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरिया थाना क्षेत्र के चनौर गांव निवासी जगदीश लाल का पुत्र है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पूछताछ में दोनों गिरफ्तार चालक ने बताया कि एक युवक उससे बरौनी में भेंट कर बिजली पोल पंजाब ले जाने का भाड़ा किया था। लेकिन, वह व्यक्ति कौन है ? कैसा और कहां का रहने वाला है इसका कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस मामले में एजेंसी का एक कर्मी शामिल है। प्रोजेक्ट मनेजर श्री भट्टाचार्य ने बताया कि संदिग्ध स्थिति के कारण हाल के दिनों में एक कर्मी को हटाया गया है। एएसपी ने बताया कि उस व्यक्ति की खोज की जा रही है। बताया जाता है कि बरामद पोल की कीमत 20 लाख रुपया है। इसे पंजाब में बेचने की तैयारी थी।

Share

Leave a Reply