
हिंदुत्व कमजोर हुआ तो राष्ट्र कमजोर होगा: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

बेनीपुर: जयानंद उच्चविद्यालय बहेड़ा के प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। इस गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष वीणा झा, रामपदारथ ठाकुर सहित संघ के कई वरीय नेताओं ने भाग लेकर श्रद्धापूर्वक हवन पूजन किया। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लेने आए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हिंदुत्व ही राष्ट्र शक्ति है। अगर हिंदुत्व कमजोर होगा तो राष्ट्र कमजोर होगा। उन्होंने कश्मीर के ज्वलंत उदाहरण को रखते हुए कई बातों से लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाहक सत्येन्द्र सिंह एवं कृष्णा जी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष शंकर भगवान पूर्वे, अवधेश कुमार झा, कृष्ण कुमार राय, मुनिन्द्र यादव, रामसागर ठाकुर, रामविलाश ठाकुर, विपुल कुमार राय, संतोष झा, राधेश्याम झा, संजीव कुमार झा, ललन कुमार झा, राजू सिंह, बीपी सिंह सहित दर्जनों भाजपा नेताओं ने गुरू दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लिया

