
पर्यावरण संरक्षण केलिए महिलाओं को आगे आना होगा: मेयर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को दरभंगा की मेयर बैजंती खेड़िया ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान मे रखकर पेड़ो मे रक्षासूत्र बाँधी। इस अवसर पर मेयर के साथ अनेक महिलाओं ने भी पेड़ पौधों मे रक्षा सूत्र बाँधे । इस अवसर पर महापौर ने कहा कि पेड़ हमारे मित्र हैं । इनको संरक्षित करना हम सबों का कर्तव्य है। बैजंती खेड़िया ने कहा कि भूमंडलीकरण के दौर मे हमने पेड़ों से मिलने वाले लाभोंको भुला कर इसकी अंधाधुन कटाई शुरु कर दी है जिस कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है । महापौर ने आम लोगों से वृक्षों के संरक्षण करने हेतु आगे आने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं का आह्वान करते हुए महापौर ने कहा कि हम महिलाएं जिस काम को ठान लेते हैं उस को करके ही दम लेते हैं। अब पर्यावरण को संरक्षण का जिम्मा भी हमलोगों को लेने का समय आ गया है । आज रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई की तरह हम पेड़ पौधों मे रक्षा सूत्र बाँध कर इनके संरक्षण की ओर कदम बढ़ा रहे हैं । इस अवसर पर पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया ने कहा कि जिस तरह विश्व मे पर्यावरण प्रदूषित हो रही है उससे जीव जंतु और पक्षियों कीसंख्या दिनानुदिन घटती जा रही है । उन्होंने कहा कि महापौर द्वारा आजके पावन अवसर पर उठाया गया यह कदम सराहनीय है । इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित थे ।

