
पकड़े गए शराब कारोबारी के निशानदेही पर छापेमारी में 204 कार्टून शराब बरामद। Voice of Darbhanga

हायाघाट : सिमरी थाना क्षेत्र से विदेशी शराब बेचने के आरोपी चितरंजन मंडल से 181 बोतल शराब बरामद हुआ था। उसी से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने समस्तीपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र में छापामारी की. बिक्रेता तो भागने में सफल रहा, लेकिन भारी मात्रा में विदेशी शराब की बरामदगी हुई. ज्ञात हो कि कि रविवार की शाम सिमरी में एक बंसबिट्टी से चार कार्टून शराब बरामद की गई थी. अभियुक्त से सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापामारी के लिए समस्तीपुर भेजा. जहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रविन्द्र सहनी के पुत्र दिनेश सहनी के घर पर छापामारी कर शराब की बड़ी खेप बरामद किया. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चितरंजन कुमार के जानकारी के आधार पर छापामारी की गई है. जिसमे हरियाणा निर्मित 204 कार्टून विदेशी शराब बरामद की. एएसपी ने कहा कि बरामद कार्टून में 5856 बोतल है. जिसमे 1836 लीटर शराब है. वही कारोबारी दिनेश सहनी भागने में सफल हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए हायाघाट थाना में मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

