Home मुख्य सड़क किनारे मिली महिला की लाश की हुई पहचान। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 7, 2017

सड़क किनारे मिली महिला की लाश की हुई पहचान। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के सनहपुर पंचायत के बिदौली गांव से कलवारा हाट जाने वाली सड़क किनारे गड्ढे में मिली महिला की लाश की पहचान हो गई है। मृतका महिला मुज़फ़्फ़रपुर ज़िला के औराई थाना क्षेत्र के राजखण्ड गांव निवासी स्वर्गीय महेश शाही की पत्नी सुनीता देवी बताई गई है।  सीतामढ़ी ज़िला के नानपुर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी रविंद्र मिश्रा ने मृतका की पहचान अपने बहन के रूप में की है। रविन्द्र ने पुलिस को बताया है कि लाश मिलने के दो दिन पूर्व से ही वह अपने ससुराल राजखण्ड से गायब हो गई थी जिसकी लाश यहां से बरामद की गई। मृतका के भाई ने लाश को डीएमसीएच के शीतगृह जाकर लाश की पहचान की। पुलिस ने लाश को मृतका के भाई  को सौंप दिया है। बताया जाता है की महिला के पति की मृत्यू हो चुकी है एंव उसको कोई सन्तान भी नही है। कयास लगाया जा रहा है कि संपत्ति के लालच में उसकी हत्या कर दी गई हो। हत्या के कारण के विभिन्न पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। ज्ञात हो कि 3 अगस्त गुरुवार को बिदौली से  कलवारा हाट जाने वाली सड़क किनारे गड्ढे में महादेव स्थान के निकट अज्ञात महिला की लाश मिली थी जिसको लेकर कमतौल एंव सिंहवाड़ा थाना में सीमा विवाद भी हुआ था। बाद में कमतौल इंस्पेक्टर एंव स्थानीय ग्रामीणों के कहने पर सिंहवाड़ा थाना ने कांड संख्या 140/70 दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम एंव शीतगृह में रखने के लिए डीएमसीएच भेज दिया था।

Share

Leave a Reply