
Home मुख्य देशहित सर्वोपरि रखने की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लें युवा: राजीव। Voice of Darbhanga
देशहित सर्वोपरि रखने की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लें युवा: राजीव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वॉयस ऑफ़ दरभंगा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त जिलावासियों को शुभकामना देते हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुशवाहा ने युवाओं को हमेशा देशहित को सर्वोपरि रख कर किसी भी मुद्दे पर विचार प्रकट करने का आह्वान किया है। श्री कुशवाहा ने कहा कि युवाओं में पहले की अपेक्षा राजनितिक चेतना अधिक जागी है। युवा किसी भी पार्टी या संगठन की विचारधारा से क्यों न जुड़े हों, पर जहाँ बात देशहित की हो, वहां सभी विचारधाराओं से उपर देशहित को ध्यान में रखकर अपने विचार को बनाएं। अब वह समय आ गया है जब हमारे देश की दशा और दिशा युवाओं के विचारों से ही तय होगा। अतः युवाओं को अपनी राजनितिक जिम्मेवारी भी समझनी होगी और देशहित को हर कोई सर्वोपरि रखकर ही कोई विचारधारा से जुड़े, ऐसी जागरूकता भी लानी होगी।

