Home मुख्य डीएमसीएच कैम्पस में अवैध रूप से रहकर दारु का धंधा करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 13, 2017

डीएमसीएच कैम्पस में अवैध रूप से रहकर दारु का धंधा करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : बीती रात डीएमसीएच कैंपस में कर्मचारियों केलिए बने मकान में अवैध रूप से रहकर आस-पास के इलाके में शराब सप्लाई करने वाले दो लोगों को पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि यह दोनों व्यक्ति अवैध रुप से डीएमसीएच के कैंपस में कर्मचारियों के लिए बनाये गए मकान में रह रहे थे। पकड़े गए व्यक्ति में संतोष कुमार महतो और उसके पिता सोमनाथ शामिल हैं। उसके पास से 263 बोतल शराब और 24000 रुपए भी बरामद हुआ है तथा मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कई महीनों से वह इस धंधे में लगे हुए थे तथा खासतौर पर डीएमसीएच में आने वाले लोगों और वहां के स्थानीय लोगों को शराब सप्लाई करते थे। यह लोग अपने पूर्वज के नाम से आवंटित किए गए मकान में रह रहे थे। ज्ञात हो कि सरकार का यह स्पष्ट आदेश है कि जिस मकान में शराब बरामद होती है उसे सरकार अपने अधिग्रहण में ले लेता है, लेकिन सरकारी क्वार्टर से शराबबंदी के बाद पुलिस पेशोपेश में पड़ गई है।

Share

Leave a Reply