Home मुख्य राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में रैली के तैयारी की समीक्षा। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 13, 2017

राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में रैली के तैयारी की समीक्षा। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : 27 अगस्त को पटना में आयोजित राजद की रैली की तैयारी को लेकर आकाशवाणी रोड स्थित बहुदेसीय भवन में राजद की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमे रैली के दरभंगा प्रभारी पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल मौजूद थे. कार्यकर्ताओं की बैठक में भी निशाने पर रहे नीतीश कुमार, नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और सुशील मोदी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर लोगों से सम्पर्क किया जाय, ताकि रैली में भाग लेने से कोई भी वंचित नहीं रहा जाय. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने संसाधन से चलना है और सिर्फ एक दिन की बात है. कोई भी राजद समर्थक छूट नहीं जाय. सम्मेल की अध्यक्षता राजद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश कुमार ज्योति ने किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वालो में श्री मंडल के अलावे पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मंडल, विधायक ललित यादव, भोला यादव, डॉ. फराज फातमी, पूर्व विधायक हरेकृष्ण यादव, हरिनंदन यादव, पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेड़िया, रासीद जमाल, गुलाम हुसैन चीना, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, रामचंद्र यादव, राजा पासवान, डॉ. सुभाष महतो, जफर इमाम, किरण देवी, गायत्री देवी, चंद्रवती देवी, वरूण कुमार महतो, मदन शर्मा, राम बाबू चौपाल, शमशाद रिजवी, इंद्रमोहन सिंह, मो. अलकामा, गंगा राम गोप, सुवंश यादव, रामबाबू यादव, अमरेश यादव, अब्दुल मन्नान, कैशर खान, विनोद भगत, जयकिशोर यादव, उमेश राय, देवेन्द्र यादव आदि शामिल थे.

Share

Leave a Reply