
विधायक ने किया पोखर घाट का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

जाले: जाले के विधायक जीवेश कुमार ने प्रखंड के रतनपुर पंचायत स्थित महंथ जी के पोखर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत तीन लाख 58 हजार 500 रु की लागत से बनने वाली पोखर घाट का समारोह पूर्वक उद्दघाटन रविवार को फीता काट कर किया। इस मौके पर उमेश सिंह, सुनील सिंह, सत्यनारायण सिंह मुन्ना, विनय सिंह ,स्थानीय मुखिया कोमल कुमारी, सरपंच उषा देवी, अजित कुमार,राधा मोहन ठाकुर, गोपी कृष्ण ठाकुर, राम प्रवेश ठाकुर, रमण ठाकुर सहित कई गण्मान लोग मौजूद थे। अध्यक्षता संजीव कुमार चौधरी ने की।

