
अंडरग्राउंड गोदाम में छिपा कर रखे गए 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 150 कार्टन शराब बरामद कर लिया। हालांकि, कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गांव के एक मंदिर के अंडरग्राउंड गोदाम से पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश एवं हरियाणा निर्मित 150 कार्टन शराब जब्त की है। डीएसपी सुरेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। सरपंच रामविनीत चौधरी की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। कमरे से हरियाणा निर्मित 180 एमएल का 746 बोतल, अरुणाचल प्रदेश निर्मित 750 एमएल का 1089 बोतल एवं 375 एमएल का 1071 बोतल विभिन्न 150 कार्टन से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मंदिर की देखभाल गांव के गोपाल चौधरी करते हैं। जो फिलहाल फरार हैं। छापेमारी में बिरौल इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

