
शहर में एक एटीएम लूट का उदभेदन नही, दूसरा भी लूटने की कोशिश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गत आठ जुलाई को शहर के शिवधार स्थित एटीम लूट काण्ड का उदभेदन अभी तक पुलिस नही कर पायी थी, पर इसी बीच बीती रात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बाघमोड़ स्थित इंडिया वन एटीएम को तोड़कर अपराधियों ने रुपये उड़ाने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। जानकारी के अनुसार लोहे की रॉड व पाइप से कैश बॉक्स तोड़ने की कोशिश की गई। लेकिन कैश बॉक्स नहीं टूटा। इस प्रयास में एटीएम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एटीएम फ्रेंचाइजी शंकर कुमार झा ने बताया कि कंपनी को इसकी सूचना दे दी गई है।डीवीआर व हार्ड डिस्क वाले रूम का ताला अपराधियों ने नहीं टूटा। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों की फूटेज कैद हो गई है। लेकिन, फिलहाल पुलिस को फूटेज नहीं मिल पाई है। फूटेज उपलब्ध कराने के लिए मेल भी किया गया है। उन्होंने कहा है कि एटीएम से रुपये गायब होने की संभावना कम है। बावजूद, कंपनी के अधिकृत अधिकारी की मौजूदगी में ही स्टॉक कैस का मिलान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार को एटीएम में रुपये नहीं रखा गया था।सुबह होने पर लोगों को इसकी जानकारी मिली। एटीएम के बगल में स्थित एक गुमटी को तोड़कर अपराधी उसमें रखा सामान ले गए। दुकानदार पप्पू साह ने बताया कि हजारों का सामान चोरी हुआ है।
ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शिवधारा मस्जिद चौक स्थित एसबीआई के एटीएम को 8 जुलाई की रात्रि में गैस कटर से काट 17 लाख 63 हजार 3 सौ रुपये उड़ा ले गए थे। लेकिन, उस दिशा में पुलिस को आज तक कोई कामयाबी नहीं मिली। बदमाशों ने अपने बचाव के लिए सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त भी कर दिया था । मामले की जांच एसएफएल टीम से भी कराई गई। लेकिन, अभी तक पुलिस को कामयावी नहीं मिली है।

