
रात तीन बजे टूटा कमला बलान का पश्चिमी तटबन्ध, 33 पंचायतों की दो लाख आबादी प्रभावित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर क्षेत्र के रसियारी के समीप बीती रात लगभग तीन बजे कलाम बलान का पश्चिमी तटबन्ध ध्वस्त हो गया। इससे घनश्यामपुर प्रखंड के सभी 12 पंचायत, किरतपुर के पांच पंचायत, गोराबौराम के 10 पंचायत एवं बिरौल कुशेश्वरस्थान प्रखंड के पांच पांच पंचायत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। नये इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने के कारण लोगों में दहशत है। लगभग दो लाख की आबादी इस बाढ़ से प्रभावित हुई है। तटबंध के आसपास गांव रसयारी, घनश्यामपुर, आधारपुर, बौराम,समेत अन्य गाँव के हजारों लोग घर खाली कर ऊंचे स्थान पर शरण लेने को मजबूर हैं।
क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुँचे किसान महासभा के जिलासचिव रोहित सिंह ने आरोप लगाया कि बार -बार एक ही जगह बांध टूटना प्रशासन और सरकार के विफलता को दर्शाता है। किसान महासभा प्रशासन और सरकार से अविलंब पर्याप्त राहत,चारा ,नाव ,समेत मेडिकल टीम की मांग करती है। साथ ही बटेदार समेत सभी किसानों का कर्जा माॅफी और आगे जीवन यापन करने का प्रबंध की माँग समेत बाढ़ -सुखार का स्थायी समाधान की मांग करती है।

