Home मुख्य भाजपा किसान मोर्चा ने शहर में निकाला तिरंगा यात्रा। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 14, 2017

भाजपा किसान मोर्चा ने शहर में निकाला तिरंगा यात्रा। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस यात्रा ने दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह यात्रा लहेरियासराय चट्टी चौक के निकट दुर्गामंदिर से शुरू होकर पैदल भ्रमण करते हुए लहेरियासराय टावर चौक पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा तक जाकर एक सभा में तब्दील हो गयी गयी। सभा को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा ने कहा कि कल 15 अगस्त को भारत में 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। बाहरी अंग्रेजो से आजादी के बाद भी भारत में जो विकास का कार्य इतने वर्षों तक रुका हुआ था, वह अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निर्बाध रूप से हो रहा है।

जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था जबकि इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आंतकवाद भारत छोड़ो, गरीबी भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, जातपात भारत छोड़ो का नारा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जा रहा है।

इस तिरंगा यात्रा में महामंत्री आदित्य नारायण मन्ना, मीडिया प्रभारी अमलेश झा, ज्योतिकृष्ण झा लवली, मुकुन्द चौधरी, अमित झा, पारसनाथ चौधरी, लक्ष्मी नारायण झा, धर्मेंद्र मिश्रा,  अमरनाथ झा, सत्येंद्र कुंवर, संतोष चौधरी, संतोष कुमार पोद्दार, अधिवक्ता तनवीर हसन, भोला मिश्र, जीवछ झा, घनश्याम झा, श्रवण चौधरी, सुमित चौधरी, गोविन्द झा, मिथिलेश झा,  महेंद्र साह, अमित ठाकुर, अंशु, नटवर आदि की उपस्थिति प्रमुख थी।

Share

Leave a Reply