
भारी मात्रा में शराब के साथ दो महिला सहित तीन गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शराब के अवैध कारोबार में महिलाओं की भूमिका भी बढ़ती जा रही है। महिला के साथ शराब लेकर सफर करने में सामान्यतया शक नही किया जाता। पर सोमवार को कमतौल सर्किल अंतर्गत अतरवेल-जाले स्टेट हाइवे ब्रह्मपुर व राढ़ी के बीच मुख्य सड़क पर जाले थाना की पुलिस ने सर्किल इस्पेक्टर अजय कुमार झा एवं थानाध्यक्ष उमेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में दो बाइक पर सवार शराब कारोबारियों को धर दबोचा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों बाइक पर दो महिलाओं ने बोरा में बंधा हुआ 750 एमएल रायल स्टैग शराब 43 बोतल लेकर जा रहे थे. शराब करोबारी पर पुलिस पर नजर पड़ते ही तेजी से वाइक चलाने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया एवं वह बाइक सहित गिर गया. जहां से पुलिस ने 43 बोतल विदेसी शराब के साथ बाइक पर बैठी दोनों महिला सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सौरिया गांव की गुड्डू महतो की पत्नी बबिता देवी,व सत्यनारायण महतो की पत्नी रामशुन्दर देवी एवं अनिल कुमार महतो का पुत्र गुड्डू महतो को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है. एक अन्य युवक भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दोनों बाइक को जप्त कर फरार युवक की तालाश जारी है.

