
सिमरी थाना की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को सिमरी थाने की पुलिस ने कृष्णाष्टमी पर्व व स्वतंत्रता दिवस को देखते कई गांवों में बाइक से फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने लोगों से शांति पूर्वक कृष्णाष्टमी पर्व मनाने की अपील की। संदिग्ध लोगों को देखने पर इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा। वहीं असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखने की बात कही। पूजा पंडालों सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि संवेदन व अति संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सिमरी, बस्तवाड़ा, भराठी, मनिहास, बिरदीपुर, सढ़वाड़ा, अरई, बिठौली गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
हलाँकि बिना हेलमेट के जुलुस निकालने पर इसे नैतिकता की कसौटी पर उचित नही मानने की चर्चा भी बुद्धिजीवियों में रही।

