Home मुख्य सृजन घोटाले को लेकर छात्र राजद ने सीएम-डिप्टी सीएम का पुतला फूंका। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 14, 2017

सृजन घोटाले को लेकर छात्र राजद ने सीएम-डिप्टी सीएम का पुतला फूंका। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: छात्र राजद दरभंगा के द्वारा जिला  उपाध्यक्ष मनीष यादव एवं मो0 अरमान खान अशरफ़ के नेतृत्व में सृजन घोटाले मामले को  लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पुतला दहन लहेरियासराय टावर चौक पर किया गया। पुतला दहन से पूर्व लोहिया चौक से टावर चौक तक आक्रोश मार्च किया। पुतला दहन कार्यक्रम के बाद सभा हुई, सभी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रशांत ने किया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्य्क्ष प्रवीण प्रशांत ने कहा कि NDA सरकार के सानिध्य में वर्षो से करोड़ों का वाऱे-न्यारे हो रहा था। अब परत-दर-परत सच्चाई सामने आ रही है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुशासन का तगमा लिए हुए नेता को अब अंतरआत्मा की आवाज सुन अविलंब संवैधानिक पद को त्याग देनी चाहिए और घोटाले में संलिप्त उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को तुरंत बर्खास्त करे।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए ल0 ना0 मि0 वि0 अध्य्क्ष मनीष यादव ने कहा कि घटोले में अफसर के साथ-साथ कई NDA नेता भी शामिल है। बगैर इस्तफा दिए घटोले कि निष्पक्ष जांच पे सवाल उठता है। साथ ही साथ सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव अरुण यादव ने कहा कि झूठे केस में मोदी सरकार तेजस्वी यादव को फसाने की चाल चल रही है। लेकिन जब भ्रष्टाचार की दाग स्वयं के नेता पर लग रहा हैं, तो चुप्पी साधे हुए है। सरकार की यह नीति जनविरोधी है। मौके पर उपस्थित रहने वाले में जिला प्रधान महासचिव अमीन राशिद, भुनेस्वर प्रताप यादव, राजा शर्मा, आनंद यादव, अभिषेक रंजन चौधरी, सचिन राम, नीतीश पासवान सुभाष यादव, अंत में धन्यवाद ज्ञापन संतोष गोस्वामी ने किया।

Share

Leave a Reply