
युवक के सीने पर चढ़कर सलामी की तस्वीरें वायरल, मुखिया ने बताया शरारती तत्वों की करतूत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन के दौरान एक मुखिया द्वारा एक व्यक्ति के सीने पर खड़े होकर सलामी देने की तस्वीर वायरल हुई जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया। मामला गौड़ाबौराम के कासरौर बेलवाड़ा पंचायत का है जिसके मुखिया ज्योतिष प्रसाद सिंह द्वारा बिष्णुपुर मध्य विद्यालय में झंडा तोलन के बाद सलामी देने में दौरान एक व्यक्ति के सीने पर खड़ा दिखाया गया। एक न्यूज़ पोर्टल द्वारा इसे खुद मुखिया द्वारा ही अपने फेसबुक पर पोस्ट करने का दावा भी किया गया। 
इस पुरे मुद्दे पर जब वॉयस ऑफ़ दरभंगा ने पड़ताल की तो उक्त मुखिया के फेसबुक वाल पर उक्त तस्वीर को नही पाया गया। फिर उक्त मुखिता से बात की गयी तो मुखिया ने खुद उनके मोबाइल पर भी इस तरह की तस्वीरें आने की बात कहीं। पर इसे किसी शरारती तत्व की करतूत बताया। उन्होंने इस तरह के कृत्य एवं तस्वीरें पोस्ट करने से साफ़ इंकार किया तथा खुद के स्तर से ऐसे तत्वों के पता लगाने के प्रयास की बात कही।
अब सवाल यह उठता है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तरह की घटना सामने आने पर क्या प्रशासन संज्ञान लेकर जांच कर दोषी पक्ष पर ठोस कारवाई करेगी, यह देखने वाली बात होगी।

