
Home मुख्य उत्पाद विभाग की छापेमारी में बोरियों में भरे शराब की बोतलों के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
उत्पाद विभाग की छापेमारी में बोरियों में भरे शराब की बोतलों के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पुराने उत्पाद अधीक्षक दीनबन्धु के तबादले के बाद उत्पाद विभाग द्वारा शराब बरामदगी में सुस्ती का माहौल था जबकि पुलिस ताबड़तोड़ बरामदगी कर रही थी। पर आज उत्पाद विभाग को भी एक बड़ी कामयाबी मिली जब बोरियों में भरकर रखे गए शराब की बोतलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थानाक्षेत्र के इमलीघाट निवासी कुशेश्वर राम के पुत्र नरेश राम द्वारा शराब को नदी में छिपा कर रखा जाता था। पर जलस्तर बढ़ने के कारण बोरियों को रात में ही निकाल घर में रखा था जिसकी सूचना उत्पाद विभाग को मिल गयी। इसी सूचना के आधार पर आज उप्ताद विभाग की टीम ने उत्पाद अध्य्क्ष गणेश प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की। इस छापेमारी में रॉयल स्टेग 750 ml की 208 बोतल ओर 180 ml का 1046 पैकेट जूट के बोरी में किया बरामद किया गया है।

