Home मुख्य भारी मात्रा में शराब के साथ महिला समेत आधा दर्जन गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 16, 2017

भारी मात्रा में शराब के साथ महिला समेत आधा दर्जन गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर बुधवार को चलाए गए अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद कर छह कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा, नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद व कोतवाली प्रभारी महेश्वर मिश्रा के गठित टीम ने शहर के चार जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान रॉयल स्टेग कंपनी के 929 बोतलें व 180 एमएल का 715 टेट्रा पैक शराब बरामद कर छह लोगों को दबोच लिया। हालांकि, एक कारोबारी अपनी पल्सर बाइक बीआर33आर – 5160 को छोड़ फरार हो गया। एसएसपी श्री सिंह ने बताया कि टीम ने सबसे पहले जेल गेट के पास छापेमारी की। वहां बाइक सवार कारोबारी ने शराब से भरा बैग को फेंकने के बाद अपनी बाइक को छोडकऱ फरार हो गया। हालांकि, बैग से छह बोतल शराब बरामद की गई। इसके बाद टीम ने नगर थाना क्षेत्र के मशरफ बाजार में छापेमारी कविता देवी, मीणा देवी व उसके पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार कर उसके घर से 294 बोतलें शराब व 315 टेट्रा पाइक बरामद कर लिया। एसएसपी श्री सिंह ने बताया की छापेमारी में कविता देवी व मीणा देवी के पति भागने में सफल हो गए। उन्होंने कहा कि ये लोग अपने घर में ईंट के नीचे शराब की बोतलों को छ़ुपाए हुआ था। इसके बाद टीम ने शिवाजीनगर मोहल्ला में छापेमारी कर विनोद महतो को गिरफ्तार कर उसके घर से शराब की 11 बोतलें व 350 टेट्रा पाइक बरामद कर लिया। गिरफ्तार कारोबारियों के निशानदेही पर टीम ने नाग मंदिर चौक स्थित तिवारी गली में एक किराना के दुकान में छापेमारी की। वहां दुकानदार संजीत कुमार व उसके भाई दीपक कुमार को गिरफ्तार कर दुकान से शराब की एक बोतल व प पीस टेट्रा पाइक बारामद किया। लेकिन, सूचना के आधार पर शराब की बरामदगी नहीं होने पर टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। जहां से शराब की 663 बोतलें व 50 फीस टेट्रा पैक बरामद किया गया। एसएसपी के निर्देश पर दोनों भाई की पत्नी को भी नामजद किया गया है। एसएसपी श्री सिंह ने बताया कि सारे कारोबारियों का नेटवर्क एक बड़े कारोबारी के साथ है। जिसे चिन्हित कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार कारोबारी होम डिलेवरी का भी काम करते थे। मिक्चर-भुजिया व बिस्कुट के पैकेट में शराब की बोतलों को पैक कर बेचने व पहुंचाने का काम किया जाता था।

Share

Leave a Reply