Home मुख्य बाढ़ की विभीषिका को लेकर जिले के सभी स्कूल 19 तक बन्द। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 16, 2017

बाढ़ की विभीषिका को लेकर जिले के सभी स्कूल 19 तक बन्द। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: दरभंगा जिला में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए 19 अगस्त तक सभी स्कूलों में पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को डीईओ डॉ. सुधीर कुमार झा ने उक्त आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश सरकारी एवं निजी प्राथमिक से लेकर उच्चतर विद्यालयों पर लागू होगा। सरकारी स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं समय से स्कूल आएंगे। डीईओ ने कहा है कि स्कूलों में जल जमाव की स्थिति में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बीआरसी में योगदान करेंगे। डीईओ ने कहा कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन यथावत चालू रहेगा। विद्यालयों में बाढ़ राहत कार्य के तहत भोजन का कार्यक्रम संचालित होगा। उसका सहयोग प्रधानाध्यापक करेंगे। इसके लिए अलग से पंजी का संधारण भी करेंगे। जिसका अनुशरण डीईओ करेंगे। भोजन की व्यवस्था विद्यालय में संचालित मध्यान भोजन योजना से लाभान्वित होने वालों का नाम पंजी में संधारित करने का भी आदेश डीईओ ने दिया है। ताकि लाभान्वित होने वालों की संख्या के आधार पर चावल एवं राशि की पूर्ति की जा सके।

Share

Leave a Reply