Home मुख्य बाढ़ का पानी घर में प्रवेश करने पर दारु से भरा बैग सड़क पर फेंका! Voice of Darbhanga
मुख्य - August 17, 2017

बाढ़ का पानी घर में प्रवेश करने पर दारु से भरा बैग सड़क पर फेंका! Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: यूनिवर्सिटी थानाक्षेत्र के पटेल चौक के पास से पुलिस ने दारु की बोतलों से भरा एक बैग बरामद किया। इस संबंध में वॉयस ऑफ़ दरभंगा को जानकारी देते हुए सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा शराब का कारोबार किया जाता है और उसके घर में शराब है। पर संयोग से उसके घर में पानी प्रवेश कर गया और उसने बैग को सड़क पर फेंक दिया और खुद फरार हो गया। पुलिस ने बैग से 28 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। श्री अहमद ने बताया कि उक्त कारोबारी को चिन्हित कर लिया गया है और नामजद प्राथिमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply