Home मुख्य प्रभारी मंत्री ने बाढ के लिए अभियंता और अधिकारियों पर फोड़ा ठिकरा, राहत कार्य से खुश नही। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 17, 2017

प्रभारी मंत्री ने बाढ के लिए अभियंता और अधिकारियों पर फोड़ा ठिकरा, राहत कार्य से खुश नही। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने आज यहां माना कि जिले में बाढ़ को लेकर हालात नाजुक हैं और 2007 से भी भयानक स्थिति है. मंत्री श्री हजारी हवाई सर्वेक्षण करने के बाद स्थानीय परिसदन में संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर एवं हायाघाट के जदयू विधायक अनारनाथ गामी समेत जदयू भाजपा के जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता भी मौजूद थे. श्री हजारी ने जगह-जगह तटबंध टूटने और नाव की समुचित व्यवस्था नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा इस तरह की स्थिति के लिए अधिकारी और इंजीनियर भी जवाबदेह हैं. उन्होंने कहा कि राहत कार्य के बाद ऐसे लोगों पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. उन्होंने  कहा कि दो अभियंताओं पर कारवाई भी हुई है. श्री हजारी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष सरकारी राशि से नाव बनाये जाते हैं, लेकिन यहां पर इनकी कितनी संख्या हैं इसकी जानकारी प्रशासन के पास नहीं है और न ही मुझे जानकारी दी गई है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अब तक के राहत कार्य से वे संतुष्ट नहीं हैं. मंत्री श्री हजारी ने कहा कि बाढ़ को लेकर स्थिति नाजुक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर तरह की मदद देने के लिए कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि सभी हेल्थ सेंटर में प्रयाप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध है. मंत्री ने कहा कि मुझे यह भी जानकारी मिली है कि प्रशासन द्वारा जो नावें उपलब्ध कराई गई है. उससे से भी यात्रा करने पर लोगों से पैसे की उगाही की जा रही है. उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों की हालत नाजुक बनी हुई है. खेत में लगी फसल तो बर्बाद हो ही गई. घरों में रखे अनाज भी पानी में बह गये.

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश क्रीड़ा मंच के सह संयोजक हेमंत झा एवं भाजपा के युवा नेता बालेन्दु झा भी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply