
बाढ़ के बीच सड़क पर सेल्फी लेने के चक्कर में युवक डूबा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाढ़ की विभीषिका के बीच एक युवक की फोटो लेने के शौक ने उसे काल के गाल में डाल दिया। जिलाधिकारी के पेशकार पवन कुमार मिश्रा का 15 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार मिश्रा आज सुबह कोचिंग केलिए निकला था। इसी बीच वह घूमते हुए बहादुरपुर थाना क्षेत्र के औझौल से अहिला जाने वाले सड़क पर घूमने चला गया जहाँ दोनों तरफ पानी का दवाब काफी ज्यादा था। साइकल लगा कर सेल्फी लेने केलिए जैसे ही रोड पर खड़ा हुआ, रोड धँस गया और वह पानी की तेज़ धार में बह गया। काफी देर बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने युवक को खोजना शुरू किया पर देर शाम तक कोई सफलता नही मिली। इस मौके पर प्रशासन के अधिकारियों के अलावा भाजपा जिलाध्य्क्ष हरी सहनी, रालोसपा जिलाध्य्क्ष राजीव कुशवाहा, राजद जिला महासचिव अमरेश यादव आदि सहित अनेकों दल के प्रतिनिधि पहुंचे हुए थे।

