Home मुख्य रेलवे जंक्शन पर चला सफाई अभियान, लोगो को भी किया जागरूक। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 18, 2017

रेलवे जंक्शन पर चला सफाई अभियान, लोगो को भी किया जागरूक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जंक्शन पर शुक्रवार को रेल स्वच्छ संवाद दिवस के अवसर पर समस्तीपुर रेल मंडल के एएसटीई अंजनी कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान डीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव, टीसीआई ज्ञान प्रकाश, सीआईटी अर्जुन कुमार राउत, एसएस अशोक कुमार सिंह आदि अधिकारियों ने स्वच्छ संवाद स्थापित कर टिकट काउंटर, प्लेटफार्म पर खड़े व बैठे यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर कार्यक्रम का फिडबैक लिया। साथ ही कर्मियों ने टोली बनाकर पूछताछ, बुकिंग, आरक्षण केन्द्र एवं स्टेशन पर लगे अन्य उपकरणों की साफ-सफाई किया। स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में उपलब्ध डस्टबिन के सही उपयोग के बारे में भी प्रेरित करते हुए बताया कि कचरे को हमेशा डस्टबिन में डाले । फाई होने के बाद उसको बनाए रखने के लिए यात्रियों का सहयोग भी अतिआवश्यक है। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने का प्रावधान होने संबंधी जानकारी दी गई । साथ ही यात्रियों से कचरा कम करने की आदत को अपनाने की आवश्यकता बताई ।

Share

Leave a Reply