Home मुख्य शुक्रवार सुबह महराजी बांध के टूटने से मब्बी-कमतौल सड़क बंद। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 18, 2017

शुक्रवार सुबह महराजी बांध के टूटने से मब्बी-कमतौल सड़क बंद। Voice of Darbhanga

कमतौल: कर्जापट्टी-माधोपट्टी के बीच मरचौरी के पास शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे अधवाड़ा समूह की नदी पर बने महराजी बांध का पश्चिमी तटबंध टूट जाने से पहले से बाढ़ से घिरे कर्जापट्टी, बरिऔल, माधोपट्टी पंचायत पूरी तरह डूब गये. लगभग तीस हजार से अधिक की आबादी पर इसका प्रभाव पड़ा है. वहीं कर्जापट्टी का बांध टूटने से मब्बी-कमतौल पथ पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया है. क्योंकि इस पर तीन जगहों पर पानी चढ़ गया है. वहीं कमतौल क्षेत्र के करबा, तरियानी, रमौल, ढढिया, बेलवाड़ा, अहियारी, निमरौली, सिरहुल्ली, मधपुर सहित कई गांवों में आज बाढ़ के पानी में कमी आयी, लेकिन इसके बावजूद बाढ़ पीड़ितों की समस्या में कोई कमी नहीं आयी है. कमतौल-भरवाड़ा मुख्य पथ पानी में अब भी डूबा हुआ है. जिस कारण यातायात बाधित है. दूसरी ओर माधोपट्टी के दलित टोला में बाढ़ के पानी में चापाकल डूब जाने के कारण स्वच्छ जल की समस्या खड़ी हो गई है. लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं.

Share

Leave a Reply