
बच्चों को बाढ़ वाले क्षेत्र में घूमने या फोटो लेने न जाने दें अभिभावक: जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाढ़ की इस त्रासदी में भी कुछ लोग फोटो खिंचवाने या घूमने केलिए बाँध आदि पर चले जाते हैं और इस कारण खतरे में पड़ सकते हैं। इसे देखते हुए शनिवार को दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह को मीडिया के माध्यम से आम लोगों से अपील जारी करना पड़ा है कि अभिभावक अपने बच्चों पर बाढ़ की ख़तरा को देखते हुए निगरानी रखें। जैसा की सूचना मिल रहा है कि कई बच्चे बाढ़ की पानी या तटबंध को देखने के क्रम में मोबाइल से सेल्फी या फोटो खींचने के लिए तटबंध पर जाते जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है। पिछले दिनों सेल्फी लेने के क्रम में एक बच्चे की डूब जाने की बात सामने आ रही है ऐसे में अभिभावको से अपील है कि अपने बच्चों पर करी निगरानी रखें। आगे उन्होंने कहा कि जो स्वयं सेवी संस्था बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहते हैं वे वरीय उपसमाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर से संपर्क करें या उनके मोबाइल नंबर 9473096333 पर संपर्क करें एवं मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के माध्यम से सहायता कर सकते हैं।

