Home मुख्य बागमती के जलस्तर में मामूली कमी, महापौर सपरिवार लोगो के भोजन व्यवस्था में जुटी रहीं। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 19, 2017

बागमती के जलस्तर में मामूली कमी, महापौर सपरिवार लोगो के भोजन व्यवस्था में जुटी रहीं। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: शनिवार की रात तक शहर में कहीं भी बांध टूटने की खबर नही मिलने से लोगों ने थोड़ी चैन की साँस ली है। बागमती नदी के पानी मे मामूली कमी देखी गयी है। कमला नदी का पानी स्थिर है। कमला का पानी शहर के उत्तर के इलाके में दवाब बना रही है। वार्ड 8 ,9 ,23 एवं पास के गावँ की स्थिति खराब है। सी एम कॉलेज एवम क़िलाघाट मदरसा में दो हजार लोगों ने अबतक शरण लिया है। प्रशासन ने शिविर में सामुदायिक किचेन से भोजन बनाने का आदेश दिया एवं अन्य जगहों पर ठहरे पीड़ितों हेतु भी स्कूल के माध्यम से भोजन बनवाने की भी व्यवस्था की जा रही है।

नगर निगम की महापौर वैजंती देवी खेड़िया खुद सैकड़ो लोगो का खाना बनवा कर लोगो को भोजन करवाने में जुटी हैं। वही पूर्व महापौर सह वर्तमान महापौर के पति ओम प्रकाश खेड़ीया एवं उनके पुत्र अभिनय खेड़िया आज ठेला द्वारा भोजन लोगो तक पहुंचाने में भी खुद लगे रहे। महापौर के आवास पर लगातार भोजन की व्यवस्था के साथ साथ ठेला द्वारा घूम घूम कर लोगों तक भोजन पहुँचाने की प्रशंसा हर तरफ देखी गयी।

Share

Leave a Reply