Home मुख्य ताला तोड़कर किराना दुकान में हज़ारो की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 20, 2017

ताला तोड़कर किराना दुकान में हज़ारो की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के कटासा बाज़ार स्थित एक किराना दुकान में बीती रात चोरो द्वारा ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में दूकान के मालिक भड़वाड़ा निवासी रंजीत कुमार साह ने सिंहवाड़ा थाना को दिए आवेदन में बताया है कि रात्रि शनिवार रात्रि साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद करके अपने घर भड़वाड़ा चल गये। आज सुबह जब वह दूकान खोलने पहुंचे तो ताला कटा हुआ था। कुछ अन्य सामानों के साथ अंदर गल्ले से लगभग पच्चीस हजार रूपये भी गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने थाने को दी। इसके बाद थाना के पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच की है।

Share

Leave a Reply