
आखिर तीसरे दिन मिली सड़क धँस जाने के कारण पानी में बह गए युवक की लाश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर से सटे औझौल-अहिला रोड पर गत शुक्रवार को सेल्फी लेने के दौरान डूब गए जिलाधिकारी के पेशकार पवन मिश्र के 15 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार मिश्र की लाश आज सुबह उपलाती मिली। ज्ञात हो कि शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे घर से पढ़ने निकला अक्षय बाढ़ क्षेत्र में घूमने और फोटो आदि लेने पानी से दोनों तरफ लबालब भरे औझौल एकमी पथ पर चला गया था जहाँ सड़क धँस जाने के कारण पानी के तेज़ धार में बह गया था। गत शुक्रवार से ही एनडीआरएफ की टीम उसके खोज में लगी थी। पर आज सुबह उसकी लाश उपलाते हुई मिली। इस सूचना के बाद वहां लोगो की भीड़ उमड़ गयी। खुद जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह भी उक्त स्थल पर मौजूद थे।

