
बाढ़ पीड़ितों के लिए छात्र कांग्रेस ने किया भिक्षाटन। Voice of Darbhanga
दरभंगा: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के ओर से बाढ़ पीड़ित के लिए सह्योगतार्थ हेतु सहयोग राशि मांगा गया। और कल से लगातार 3 तीन दिनों तक भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के ओर से बाढ़ पीड़ित के बीच भोजन दिया जायेगा। भिक्षाटन कार्यक्रम क्रम राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार की अध्यक्षता में की गई। छात्र अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने बताया कि हम आमजन से भिक्षाटन कर बाढ़ पीड़ितों के लिए हमलोग भोजन पहुंचाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ित के लिए हमलोग हर संभव मदद करने के लिए तैयार है, जिसके लिए हमे आमजनो का सहयोग मिलता रहे।

